Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bypass will be built in Jais, get rid of jam

Amethi News: जायस में बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगा निजात

Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bypass will be built in Jais, get rid of jam
अमेठी। सलोन-जायस-जगदीशपुर हाईवे (एनएच 931ए) पर जिले के जायस कस्बे में बाईपास का निर्माण होगा। बाईपास बनने के बाद स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। करीब 970 करोड़ की लागत से 54.5 किमी. लंबे एनएच 931ए की चौड़ीकरण कर दस मीटर किया जाएगा। एनएच की ओर से उपलब्ध कराई सूची के आधार पर राजस्व विभाग चिन्हित भूमि का सत्यापन कर रहा है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से सलोन-जायस-जगदीशपुर हाईवे (एनएच 931ए) पर हाईवे की चौड़ाई दस मीटर किए जाने की कवायद तेज चल रही है। एनएच 931ए दो रायबरेली-अमेठी के साथ ही जिले की तीन तहसीलों को जोड़ता है। उक्त हाईवे 54.5 किलोमीटर लंबा तथा सात मीटर चौड़ा है।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के सलोन तहसील के बाद अमेठी जनपद में तिलोई, गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तहसील के जगदीशपुर तक जाता है। इस हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। एनएच 931ए हाईवे का 25 किमी हिस्सा रायबरेली में तो 29.5 किमी अमेठी जनपद में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित कार्यदायी संस्था ग्लोबल कंपनी, भोपाल ने सर्वे कर इस्टीमेट तैयार कर एनएच को भेजा है। डीपीआर के अनुसार हाईवे के निर्माण की लागत करीब 970 करोड़ आएगी। इस हाईवे पर रायबरेली के साथ ही नसीराबाद व जायस कस्बे में घनी आबादी के चलते हाईवे के चौड़ीकरण में समस्या आ रही थी। जिसको देखते रायबरेली, जायस में करीब 3.5 किमी. तो नसीराबाद कस्बे में करीब 2.7 किमी. बाईपास बनेगा। सर्वे के बाद चिह्नित जमीन के सत्यापन को लेकर एनएच की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से राजस्व विभाग को सूची उपलब्ध कराई गई है। संबंधित तहसीलों द्वारा चिन्हित भूमि के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि चिन्हित भूमि का सत्यापन किया जा रहा है। (संवाद)
21 गांवों की चिन्हित भूमि का हो रहा सत्यापनअमेठी। रायबरेली के सलोन तहसील के अलावा अमेठी जिले की तहसील तिलोई, मुसाफिरखाना और गौरीगंज में सत्यापन कार्य हो रहा है। तहसील तिलोई क्षेत्र के गांव बहादुुरपुरदा जायस, बेहटा मुर्तुजा, चकताहिरपुर, तहसील मुसाफिरखाना के गांव मुबारकपुर, बाबूपुर सरैया, खौपुर, पालपुर, मोहम्मदपुर, मरौचा तेतारपुर, निहालगढ में हाईवे के लिए भूमि चिन्हित की गई है। तहसील गौरीगंज के गांव गौतमपुर, मझगवां, दखिनवारा, चिटहुला, अहद, जनापुर, गोरियाबाद, पूरे अल्पी मिश्रा, हरकरनपुर, वर्रा व पूरे चितई में चिन्हित भूमि है। जिसका सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जाम की समस्या होगी दूर
एनएच 931ए सलोन-जायस-जगदीशपुर हाईवे की चौड़ाई 10 मीटर किए जाने के साथ ही उक्त मार्ग पर जायस कस्बे में बाईपास बनेगा। उक्त बाईपास बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही हाईवे से निकलने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं यात्रा भी सुगम होगी।


तीन बाईपास बनेंगे
करीब 970 करोड़ की लागत से एनएच 931ए सलोन-जायस-जगदीशपुर हाईवे को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही उक्त हाईवे पर जायस कस्बे के साथ ही तीन बाईपास बनेंगे। राजस्व विभाग को चिन्हित भूमि का सत्यापन करने के लिए सूची भेजी गई है।
विनोद कुमार राय एक्सईएन एनएच सुल्तानपुर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed