फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bypass road closed for four days, population of one lakh affected

Amethi News: बाईपास मार्ग चार दिन से बंद, एक लाख की आबादी प्रभावित

Sat, 13 Jul 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 13 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Bypass road closed for four days, population of one lakh affected
बाईपास पर मिट्टी डालकर बंद किया गया
इन्हौना (अमेठी)। रायबरेली-इन्हौंना मार्ग पर सेमरौता के पास स्थित नैया नाले का पुल निर्माण कार्य अधूरा है, इसी बीच आवागमन के लिए बनाए गए अस्थाई रास्ते और बाईपास बंद कर दिया गया है। चार दिनों से बाईपास बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब एक लाख की आबादी करीब 12 किमी को चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर गुमिया ड्रेन पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा किए बिना ही रास्ता बंद करने से आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग ने चार दिनों से चुप्पी साध रखी है। मार्ग पर छोटे दोपहिया वाहन तो खतरा मोल लेकर नाला पार कर ले रहे हैं, लेकिन तीन व चार पहिया वाहनों को लंबा चक्कर लगाना मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को रास्ता बंद होने के बाद शुक्रवार को पांच दिन बीत चुके हैं। स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अहोरवा भवानी मंदिर में आषाढ़ माह का मेला लगने से श्रद्धालुओें को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि यदि किसी को पुल इधर से उधर जाना है तो लंबा चक्कर लगाना तय है। यदि किसी को सेमरौता से रतवलिया मैनझार जाना है तो उसे बसंतपुर, पठखौली, गोधना, कादिल का पुरवा, सर्वजीत की बाजार होते हुए सिंहपुर चौराहा से घूमकर पास में मौजूद गांव में पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों की बढ़ी परेशानी
मुख्य रूप से सेमरौता, खेखरुआ, तिवारीपुर, ठोकरपुर, रामपुर पंवारा, कल्याणपुर, अकबरपुर फर्शी, कमाई, किशुनपुर, सिंहपुर, अहोरवा भवानी, खारा, पड़रावा, पंहौना, जयनगरा प्रेम गढ़ी, बसंतपुर आदि गांव हैं। आसपास के गांवों के लोग भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं।

3.3 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा पुल
अमेठी सिटी। रायबरेली-इन्हौंना मार्ग पर नैया नाले का पुल करीब 65 वर्ष पुराना हो गया था। इसके बाद नए पुल का प्रस्ताव पास हुआ। पुराने पुल को तोड़कर छह माह से नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके लिए तीन करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोगों के आवागमन के लिए पुल के बगल में ही नाले में दो पाइप डालकर रास्ता बना दिया गया है। बरसात में नाला उफनाने के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।



रविवार तक खोलेंगे रास्ता
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि अधिक बारिश से नाला उफना गया था, जिससे बाईपास मार्ग टूट गया है। उसे रिपेयर किया जा रहा है। दो पहिया वाहन उधर से गुजर पा रहे हैं, वहीं मिट्टी गीली होने के चलते अभी बड़े वाहनों के लिए रास्ता नहीं खोला गया है। रविवार तक बड़े वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed