{"_id":"5e762d648ebc3e76987d78c1","slug":"buses-stop-amethi-news-lko514748636","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों का रहेगा चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोरोना को लेकर रविवार को जनता कर्फ्यू के मद्देनजर परिवहन निगम ने सुबह छह बजे से रात दस बजे तक रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। इस दौरान सभी रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा।
जनता कर्फ्यू को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 22 मार्च सुबह छह बजे से रात दस बजे तक रोडवेज बसों का संचालन ठप करने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने सभी आरएम और एआरएम को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि 22 मार्च को सुबह छह बजे से रात दस बजे तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा।
जो बसें यात्रारत हैं उन्हें भी डिपो या कार्यशाला में खड़ी कराने का निर्देश दिया गया है। अमेठी डिपो ने अपनी सभी बसों को 21 मार्च की रात तक वापस आने का निर्देश दिया है। अमेठी डिपो की तीन बसें सुलतानपुर में रात्रि विश्राम करती हैं उन्हें भी निर्देश जारी किया गया है कि वह सुलतानपुर कार्यशाला में खड़ी करा दी जाएं।
विज्ञापन
डिपो से शाम चार बजे शनिवार को लखनऊ रवाना होने वाली बस को रात में ही वापस आने का निर्देश दिया गया है। एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि कोरोना को लेकर 22 मार्च को अक्षरश: जनता कर्फ्यू का पालन कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पूरी तरह कटिबद्ध है। इस संबंध में सभी को निर्देश जारी कर दिया गया है।