{"_id":"674cba062582688ee40a3b14","slug":"bullies-attacked-the-house-six-people-injured-amethi-news-c-96-1-ame1010-130459-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दबंगों ने घर पर किया हमला, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दबंगों ने घर पर किया हमला, छह लोग घायल
Mon, 02 Dec 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की आवासीय काॅलोनी में शनिवार की शाम छह बजे वैवाहिक रस्म का छिपकर वीडियो बना रहे दबंगों ने मना करने पर जमकर उपद्रव किया। दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर गृहस्वामी सहित बीचबचाव करने आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट और पत्थरबाजी में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीसीडा आवासीय काॅलोनी निवासी पंकज सिंह के घर पर बेटी की शादी की मेहंदी की रस्म चल रही थी। इस बीच वहां पहुंचे दबंग पर्दे के पीछे छिपकर वीडियो बनाने लगे। घरवालों के मना करने पर वे गृहस्वामी से भिड़ गए। दबंगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर कर गृहस्वामी की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। साथ ही घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घटना में आशीष और नीरज सहित बीचबचाव करने आए छह लोग घायल हो गए।
पंकज सिंह के बेटे आशीष सिंह ने थाने में तहरीर देकर इसी थाना क्षेत्र के पूरे शोभई मजरे कठौरा गांव निवासी नावेद, जैद, शहबाज, रेहान, तस्लीम, राशिद, दाउद आदि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि आशीष की तहरीर पर आठ नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।