लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bulldozer doesn't have mind, it goes anywhere: Akhilesh

बुलडोजर के पास नहीं होता दिमाग, कहीं भी चल जाता है : अखिलेश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Mar 2023 11:29 PM IST
Bulldozer doesn't have mind, it goes anywhere: Akhilesh
अमेठी : सपा विधायक महराजी प्रजापति की पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व म
अमेठी। बीजेपी ने अच्छे दिन का वादा कर आम लोगों का चैन छीन लिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर उन को बर्बाद करने का काम किया है। बुलडोजर के पास दिमाग नहीं होता है। वह कहीं भी चल जाता है।यह बातें रविवार को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और सपा विधायक महराजी प्रजापति की बेटी सुधा के वैवाहिक कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा किसी की मित्र नहीं है। बिना नाम लिए अदाणी के पैसे डूबने के चलते एलआईसी व एसबीआई की कार्यवाही पर भी सवाल खड़ा किया। स्मृति पर भी हमलावर होते हुए कहा कि सिलेंडर वाली सांसद बताएं कि सिलेंडर क्या भाव है। दो होली और एक दीपावली पर्व बीतने पर भी अब तक फ्री सिलेंडर नहीं दिया गया और त्योहार आया तो सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। अखिलेश बोले कि बेराेजगारी और महंगाई चरम पर है। सस्ती चीनी देने के वादे पर भी सांसद की चुटकी ली।

प्रदेश सरकार और सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश कानून और संविधान से चलता है। बीजेपी वालों ने संविधान नहीं पढ़ा है। 40 लाख करोड़ का सपना दिखाने की बात कहते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम कंजूस हैं। पीडब्ल्यूडी का 30 फीसदी पैसा अभी खर्च नहीं हुआ है। अब तो सड़कों पर लोग नहीं चल रहे बल्कि सांड घूम रहे हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की बात कही।

श्रीराम चरित मानस पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे उसके खिलाफ नहीं हैं। लेकिन बीजेपी समाजवादियों, पिछड़े और दलित को शूद्र समझती है और अपमानित करती है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी तक कोई सीएम ऐसा नहीं है जो अपने ही मुकदमे वापस करे। अखिलेश अमेठी पहुंचते ही गायत्री के घर गए जहां गायत्री और उनके परिजनों से अकेले में बातचीत की और बेटी को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर एक बंद कमरे में पार्टी नेताओं व विधायकों से भी बातचीत की। इस दौरान सपाइयों का उत्साह चरम पर रहा। अखिलेश के पहुंचते ही नारा लगाते हुए फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सपा मुखिया ने कहा कि गायत्री व उनके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। न्यायालय मदद एवं न्याय करेगा।


भीड़ और मीडिया से बचते दिखे पूर्व मंत्री गायत्री
अमेठी। आवास विकास स्थित पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर रविवार को बेटी के विवाह में विधानसभा क्षेत्र की भारी संख्या में जनता और जिले की मीडिया पहुंची थी। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में गायत्री जनता और मीडिया से बचते दिखे। वह घर में ही रहकर व्यवस्थाओं को देख रहे थे।

चर्चा में रहा भाजपा सांसद का नहीं पहुंचना
स्थानीय भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गौरीगंज आवास पर पिछले दिनों खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ था। सांसद के आमंत्रण पर सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति अपनी दोनों पुत्रियों के साथ कार्यक्रम में पहुंची थीं। सपा विधायक का भाजपा सांसद के यहां पहुंचना चर्चा का विषय था। लेकिन उनकी बेटी की शादी में स्मृति ईरानी का नहीं आना चर्चा का विषय रहा।

सारस को मित्र बनाने वाले आरिफ से मिले अखिलेश
अमेठी। गायत्री के घर से निकलकर अखिलेश कस्बा के खेरौना निवासी सपा युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव के घर पहुंच गए। वहां से निकल वे गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के घर पहुंचे। विधायक के भतीजे की पिछले दिनों शादी थी। अखिलेश ने नव वधू को आशीर्वाद दिया। यहां से निकल वे जामो ब्लॉक के मंडखा गांव आरिफ के घर पहुंच गए। आरिफ इन दिनों सारस पक्षी की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में छाए हुए हैं। वहां पहुंच उन्होंने आरिफ से सारस से हुई दोस्ती के बारे में जानकारी ली। मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश ने कहा कि सारस का मित्र बनना बड़ी बात है। कहा कि सपा सरकार में उनकी ओर से सारस मित्र कार्यक्रम चलाया गया था। उन्होंने सारस को स्टेट पक्षी भी घोषित किया था। सारस की संख्या बढ़ाने व उन्हें संरक्षित करने के लिए चंबल के समीप कार्यक्रम भी आयोजित कराया था जिसमें 11 देश के लोग शामिल हो गए थे। उनकी सरकार ने अकादमी बनाने का काम शुरू किया था लेकिन सरकार जाने के बाद वह अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed