{"_id":"67b382c499006252870b6124","slug":"budget-will-strengthen-the-foundation-of-resolve-for-a-better-future-amethi-news-c-96-1-ame1009-135057-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेहतर भविष्य के संकल्प की नींव को मजबूत करेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेहतर भविष्य के संकल्प की नींव को मजबूत करेगा बजट
Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रदेश के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश के बेहतर भविष्य के संकल्प की नींव को मजबूत करेगा। इसके बाद उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे के बारे में कहा कि उम्मीद व अनुमान से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, इसके बाद भी लोग आयोजन की तारीफ कर रहे हैं।
जिला कार्यालय गौरीगंज में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और मिर्जापुर के धार्मिक स्थलों का विकास और सजाने-संवारने का काम किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में हर वर्ग, हर क्षेत्र को फोकस किया गया है। यह बजट बेहतर भविष्य के संकल्प की नींव को मजबूत करेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कटौती की सीमा को वर्तमान समय में 50 हजार से बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। टीडीएस की वार्षिक सीमा दो लाख 40 हजार से बढ़ाकर छह लाख कर दी गई है। मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग पर कर का बोझ कम करने के लिए सात लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है, जो कि बहुत बड़ा निर्णय है। प्रभारी मंत्री ने संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद केंद्रीय बजट पर मीडियाकर्मियों से वार्ता की।
विज्ञापन
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने भी विचार रखे, संचालन जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, भवानी दत्त दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष विजय किशोर तिवारी, निमिषा त्रिपाठी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।