फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BSP state president targeted SP and BJP

Amethi News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
BSP state president targeted SP and BJP
कार्यक्रम के दौरान बसपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता
अमेठी। बसपा की ओर से गांव चलो अभियान और अपना अपना बूथ-करो मजबूत कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कई गांवों में बैठक कर रणनीति तैयार की। गांव चलो अभियान के तहत बुधवार को नवेडिया, भादर, टिकरी, हारीपुर, भेटुआ व गौरीगंज में में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हर पोलिंग बूथ पर कैडर बैठक कर सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। कहा कि बसपा सुप्रीमो देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से लागू करने के लिए अकेले संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन

सपा, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी कम करने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पुरानी पेंशन, आरक्षण और सफाई कर्मियों की समस्याओं के मुद्दे को फोकस करते हुए कहा कि प्रमोशन और ठेकेदारी में आरक्षण को खत्म करने का काम सपा ने किया। संसद में आरक्षण का बिल फडवाया।
विज्ञापन

सपा और भाजपा की सरकारों ने आज तक सफाई कर्मियों की न तो सेवा नियमावली बनाई और न ही पदोन्नति के लिए कोई आदेश जारी किया। बैठक में अयोध्या मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज सर्वेन्द्र अम्बेडकर, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, मंडल जोन इंचार्ज राम अभिलाष बौद्ध, विद्या प्रसाद गौतम, लक्ष्मण प्रसाद, राम फल फौजी, निहाल चंद, राम खेलावन, त्रिभुवन दत्त, इंद्र पाल गौतम, कमलेश कुमारी, रजनी गौतम, उदयराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed