{"_id":"660da9afea13bce5d406aee6","slug":"bsa-stopped-salaries-of-teachers-found-absent-amethi-news-c-96-1-ame1002-116338-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीएसए ने गैर हाजिर मिले शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीएसए ने गैर हाजिर मिले शिक्षकों का रोका वेतन
Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बुधवार को कई स्कूलाें का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
बीएसए ने बिसवां स्थित प्राथमिक विद्यालय का सुबह 8:10 बजे निरीक्षण किया। विद्यालय बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन शाहपुर में शिक्षिका अर्चना सिंह गैर हाजिर मिलीं। प्राथमिक स्कूल भवन शाहपुर में शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव अनुपस्थित मिले।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाईं में शिक्षिका ममता शुक्ला, प्राथमिक स्कूल पूरे चंदाई में शिक्षक विनय कुमार शुक्ला गैर हाजिर मिले। बीएसए ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया है। संवाद