फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   broke the lock of the locked house and took away jewelery and cash

Amethi News: बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी ले उड़े

Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
broke the lock of the locked house and took away jewelery and cash
जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र के पूरे जीत तिवारी मजरे अशरफपुर गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने बर्तन, जेवर और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

जगदीशपुर थानाक्षेत्र के पूरे जीत तिवारी मजरे अशरफपुर निवासी सत्यम त्रिपाठी घर के सभी सदस्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर चार पर निवास करते हैं। गांव का मकान बंद रहता है। इसी बीच बंद मकान देख चोरों ने निशाना बना डाला। घर के कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने बेड, आलमारी, में मौजूद लाखों रुपये के पुराने धातु के बर्तन, जेवर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित सत्यम ने बताया कि पैतृक आवास पर पिछले तीन दिनों से कोई नहीं गया। मौका पाकर घर का ताला तोड़कर चोरी हुई है। रविवार की दोपहर में घर जाने के बाद घटना की जानकारी हुई। बताया कि नकदी सहित कीमती बर्तन, जेवर और गृहस्थी के अन्य सामान घर से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरिक्षक जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed