फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Brajesh's mission to win 2024 in Smriti's courtyard

Amethi News: स्मृति के आंगन में 2024 की जीत के लिए ब्रजेश का मिशन

Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brajesh's mission to win 2024 in Smriti's courtyard
डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए
अमेठी। अमेठी एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, बीते दिनों शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुटने की बात कही। यह देखकर भाजपा ने भी तैयारी तेज कर दी। मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीधे सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी।
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां बताई। किसानों की बात हो या फिर युवाओं की, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता हो या फिर सुरक्षा का मसला हो.. हर एक बिंदु पर खुलकर बोले। कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही मिशन 2024 की जिम्मेदारी है। पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन

वैसे तो अमेठी से स्मृति इरानी सांसद है। अब मिशन 2024 को लेकर भाजपा गंभीर है। निकाय चुनाव में यहां की चार सीटों में से एक पर कांग्रेस ने जीत हासिल की तो चिंता बढ़ गई। ऐसे में भाजपा ने चुनाव को लेकर एक नई योजना तैयार की है। इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने खुद संभाल ली है। डिप्टी सीएम ने महासंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे मित्र हैं ओमप्रकाश राजभर
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहाकि ओम प्रकाश राजभर हमारी मित्र मंडली के हैं। वह हमारे साथ है। भाजपा के मुद्दे पर कहा कि समय आने पर पता चलेगा लेकिन, वह हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed