{"_id":"646d05165cbf699f79062edc","slug":"boyfriend-had-sex-with-friend-murder-of-girl-amethi-news-c-13-1-251330-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या
Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। 18 दिन पूर्व पीपरपुर थाना क्षेत्र के भक्तीपुर गांव में पेड़ से लटकी मिली युवती की हत्या उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने युवती की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों व उन्हें बचाने में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
भक्तीपुर गांव निवासी कन्हई की पुत्री का शव पांच मई की सुबह गांव के समीप एक पेड़ से लटकता मिला था। 12 मई को कन्हई ने तहरीर देकर गांव के ही बृजेश वर्मा व महेंद्र वर्मा पर पुत्री की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार देर शाम सुल्तानुपर रोड स्थित कनौजिया पेट्रोल पंप के पास से बृजेश वर्मा, महेंद्र वर्मा व सुशीला को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बृजेश वर्मा ने बताया कि युवती से उसका काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। यह बात अपने दोस्त महेंद्र से बताई। फिर दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाकर उसे रात में घर से बाहर बुलाया। दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर उसका शव पेड़ की डाल से लटका दिया। बताया कि उसका मोबाइल लेकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बृजेश की मां सुशीला मिली तो उनसे पूरी बात बताई।
विज्ञापन
कहा कि पकड़े जाने के डर से मोबाइल फोन मां ने ले लिया और उन लोगों को भगा दिया। सुशीला ने बताया कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने मृतका का मोबाइल फोन तोड़कर पास के तालाब के पास फेंक दिया था। निशानदेही पर पुलिस ने तालाब के पास झाड़ियों से एक टूटा मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया, जहां जज से उनकी जमानत अर्जी खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।