फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Boy drowns in lake; body brought home.

Amethi News: झील में डूबने से बालक की मौत, घर पहुंचा शव

Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Boy drowns in lake; body brought home.
जगदीशपुर। निहालगढ़ कस्बा निवासी कुलदीप वैश्य के नौ वर्षीय पुत्र शिवाय वैश्य की महाराष्ट्र के अक्कल कुआं क्षेत्र स्थित झील में डूबने से मौत हो गई। सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को विधायक सुरेश पासी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार कुलदीप वैश्य की पत्नी पूनम करीब एक माह पहले बेटे शिवाय के साथ अपने मायके महाराष्ट्र के अक्कल कुआं गई थीं। 27 जून को कुलदीप उन्हें वापस लाने पहुंचे थे। उसी दिन परिवार के लोग अक्कल कुआं से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित एक झील पर घूमने गए। परिजनों ने शिवाय को झील में नहलाने के बाद गाड़ी में बैठा दिया था। इस बीच सभी लोग फोटो खिंचवाने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान शिवाय दोबारा अकेले झील की ओर चला गया और गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात शव निहालगढ़ पहुंचा। बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का बड़ा भाई देव भी बीमार है, जिससे परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed