{"_id":"6499d58cdab7d36c0c08d79b","slug":"boy-drowned-in-canal-died-during-treatment-amethi-news-c-96-1-ame1002-1039-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहर में डूबा बालक, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहर में डूबा बालक, इलाज के दौरान मौत
Mon, 26 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। पूरे इब्बादुल्ला गांव के पास से गुजरने वाली गुलालपुर नहर में सोमवार को बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान एक बालक डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरीगंज के शिव बक्श मजरे पूरे इबादुल्ला गांव निवासी राकेश कुमार का पुत्र विवेक (12) सोमवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। इस दौरान वह गुलालपुर नहर में स्नान करने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने विवेक को बाहर निकालकर परिजनों की मदद से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान विवेक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे ब्लाॅक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव ने शोक व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।