{"_id":"6a076e5d00d3dd306c0b6897","slug":"boy-dies-after-being-hit-by-a-truck-amethi-news-c-96-1-ame1002-165938-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत
Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सुल्तानपुर के धम्मौर के मनियारपुर के पास मुंशीगंज के लोनिया का पुरवा मंडेरिका गांव निवासी राहुल चौहान के बेटे प्रिंस (10) की मौत हो गई। बेटे को बचाने के चक्कर मां किरन को मामूली चोटें आईं।पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
राहुल के मुताबिक उनकी पत्नी किरन बेटे प्रिंस, बेटी जाह्नवी और प्रिया संग बाजार गई थी। पत्नी बच्चों संग हाईवे पार कर रही थी, तभी सुल्तानपुर की ओर से आए ट्रक की चपेट में बेटा आ गया। हादसे के बाद बेटे संग पत्नी को चोटें आई। मौजूद लोगों के मदद से घायल बेटे और पत्नी को सीएचसी भेंटुआ नौगिरवा ले गईं, जहां डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई धम्मौर पुलिस के स्तर से होगी।