फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Border sealed at six places, routes will be changed

Amethi News: छह जगहों पर सीमा सील, बदले रूट से जाएंगे रूट

Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Border sealed at six places, routes will be changed
अमेठी सिटी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। अयोध्या से सटे छह स्थानों पर 20 से 22 जनवरी तक सीमा सील रहेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कोई रोक नहीं लगाई गई है। हालांकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उतरने वाली गाड़ियों को अयोध्या की ओर जाने पर पाबंदी लगाई गई है। इन वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

20 से 22 जनवरी के बीच रायबरेली से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर की ओर जाने वाले वाहनों को रतापुर चौराहे से लखनऊ रोड पर बछरावां होते हुए हैदरगढ़, राम सनेही घाट व बदोसराय होते हुए रवाना किया जाएगा। सिविल लाइन रायबरेली चौराहे से फुरसतगंज जायस होते हुए आने वाले वाहन रायबरेली लालगंज प्रतापगढ़ मार्ग से जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन

बॉर्डर सील किए जा रहे
प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहन कोहड़ौर पट्टी से चांदा जौनपुर के रास्ते पर जाएंगे। रूट प्लान के बारे में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि वाहनों के संचालन को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। रायबरेली व प्रतापगढ़ के एसपी को भी अवगत कराया गया है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। साथ बाॅर्डर सील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन मार्गों पर पूरी तरह से बंद रहेगा यातायात
- जगदीशपुर के हलियापुर रोड पर आमघाट पुल पर अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्ग पर रोक रहेगी। इससे होने वाले यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
- बाजार शुकुल के रीछघाट पुल, उरेर मऊ- कामाख्या मार्ग, सत्थिन घाट देव गांव मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां का यातायात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
- बाजार शुकुल के सुबेहा बाजार शुकुल-हैदरगढ़ वाया सुबेहा बाजार शुकुल मार्ग पर बार्डर सील रहेगा।
- मुसाफिरखाना के इसौली घाट पुल-पारा बल्दीराय रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।


यहां रहेगा रूट डायवर्जन
- थाना भाले सुल्तान में नामदार अंडरपास से, वारिसगंज-जामो व थौरी बार्डर की तरफ से आने वाले वाहन को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
- मुसाफिरखाना के इसौली तिराहा, जगदीशपुर के रामगंज चौराहा, तेतारपुर तिराहा से जायस की तरफ, गौरीगंज-जामो से आने वाले व लालीपुर अंडर बाईपास के पास से ही वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
- कमरौली के उतेलवा रायबरेली व लखनऊ से आने वाले वाहनों, मंगरौरा मोड़ अंडर पास से, अपना ढाबा के पास से होकर आने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।

- इन्हौना चौराहे से ही वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा। बाजार शुकुल की तरफ वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।
- शिवरतनगंज में रायबरेली बार्डर व मोहनगंज में ओनडीह-रायबरेली बार्डर के यातायात को इन्हौना चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- फुरसतगंज-रायबरेली बार्डर, जायस बोझीभुलामऊ बार्डर व मुंशीगंज के परितोश-धम्मौर मार्ग के यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली-सुल्तानपुर पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed