{"_id":"66918eaa994f91f6dd07ad04","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-gomti-recovered-after-24-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-121965-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे बाद गोमती में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे बाद गोमती में डूबे युवक का शव बरामद
Sat, 13 Jul 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गाजनपुर गांव में बृहस्पतिवार को गोमती नदी में डूबे युवक का शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 24 घंटे बाद घटनास्थल के तीन किलोमीटर दूर बरामद किया। परिजन पुलिस के समझाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र का गाजनपुर गांव गोमती नदी के किनारे बसा है। गांव नसीम अहमद (25) बृहस्पतिवार को गाेमती नदी के किनारे मछली पकड़ने गया था। वह संदिग्ध हालात में डूब गया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। रात में अंधेरा होने के बाद अभियान धीमा पड़ा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
घटनास्थल से तीन किमी दूर शुक्रवार को शव बरामद हुआ। हादसे से बड़े भाई शमीम, मंझले भाई राजन व मां रिजवान का रोकर बुरा हाल है। एसओ दया शंकर मिश्र ने बताया कि शव बरामद हुआ है। परिजन पोस्टमॉर्टम करवाने को तैयार नहीं हुए।