{"_id":"64c555f4f7cd6be95e08c629","slug":"body-of-missing-youth-found-near-pond-amethi-news-c-96-1-ame1003-2556-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तालाब के किनारे मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तालाब के किनारे मिला लापता युवक का शव
Sat, 29 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। घर से शाम को बाहर निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में दो किलोमीटर दूर तालाब किनारे पड़ा मिला। शनिवार की सुबह युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन मौखिक रूप से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुटी है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। जामो थाने के पूरे ठाकुर का पुरवा मजरे गोगमऊ निवासी धर्मेंद्र वर्मा (22) शुक्रवार की देर शाम घर से किसी काम से बाहर निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। रात भर धर्मेंद्र का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से सटे केशवपुर मजरे उमराडीह के सीवान स्थित तालाब किनारे शव देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी। धर्मेंद्र की तलाश कर रहे परिजनों को तालाब किनारे शव मिलने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने शव की पहचान धर्मेंद्र के रूप में की। मृतक धर्मेंद्र के चाचा घनश्याम ने बताया कि मुंह से खून निकल रहा था तो गले व पैर में चोट का निशान है। परिजन भी हत्या का मौखिक आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं देने से पुलिस पंचायतनामा के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषैले जंतु के काटने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।