{"_id":"6a7388630b3d01b99c09c565","slug":"body-of-missing-elderly-woman-found-in-pond-amethi-news-c-96-1-ame1002-172613-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लापता वृद्धा का तालाब में मिला शव
Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रामलली का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। -स्रोत: स्थानीय नागरिक
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज के रुकुनपुर मजरा जुगराजपुर गांव से मंगलवार रात लापता हुईं रामलली (70) का शव बुधवार सुबह सेमरौता-कठौरा मार्ग किनारे स्थित तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
परिजनों के अनुसार, रामलली मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर सोने चले गए। बुधवार सुबह चारपाई खाली मिलने पर उनकी तलाश शुरू की गई। पहले घर और आसपास खोजबीन की गई। काफी देर तक पता न चलने पर ग्रामीण भी तलाश में जुट गए।
गांव के बाहर सेमरौता-कठौरा मार्ग किनारे स्थित तालाब में उनका शव उतराता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि रामलली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थीं। आशंका है कि वह रात में घर से निकल गई होंगी।
विज्ञापन
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रामलली की मौत से बेटे पिंटू, बहू किरन कनौजिया और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।