{"_id":"6a6901272c485515ea0b2497","slug":"body-of-elderly-woman-missing-for-three-days-found-amethi-news-c-96-1-ame1002-171954-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दिन से लापता वृद्धा का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दिन से लापता वृद्धा का मिला शव
Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जायस। पूरे कोलई मजरे खरौली में मंगलवार सुबह नाले के किनारे प्रतापगढ़ जिले के कुंभी आईमा निवासी गयादेई (85) का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह तीन दिन से लापता थीं। परिजनों ने शव की पहचान कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
परिजनों के अनुसार गयादेई करीब 10 दिन पहले आलमपुर स्थित अपने भतीजे प्रमोद कुमार के घर आई थीं। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले वह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। मंगलवार सुबह पूरे कोलई मजरे खरौली में नाले के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान गयादेई के रूप में की। भतीजे प्रमोद कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि गयादेई मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। ऐसे में उनका सुनसान स्थान तक पहुंचना और वहां संदिग्ध हालात में शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।
उनका कहना है कि यदि वह रास्ता भटक गई थीं तो नाले के किनारे उनका शव कैसे पहुंचा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ इलाके के लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया पुलिस किसी जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत होने की आशंका जता रही है।