फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Body of elderly man found in dry well under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में सूखे कुएं में मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly man found in dry well under suspicious circumstances
अमेठी के हथकिला में शव को कुएं से निकालती टीम। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी। हथिकला टोला गांव निवासी ननकऊ (70) का शव बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में गांव के बाहर शिव मंदिर के पास स्थित सूखे कुएं में मिला। परिजनों का आरोप है कि ननकऊ की हत्या कर हाथ-पैर बांधने के बाद शव कुएं में फेंका गया है। हालांकि तहरीर में उन्होंने पिता के मनोरोगी होने की बात कहते हुए कुएं में गिरने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




मृतक के बेटे भागीरथी ने बताया कि उनके पिता ननकऊ बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर के पास मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने कुएं में शव पड़ा देखा और शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


भागीरथी का आरोप है कि जब शव को कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर में उन्होंने पिता के मनोरोगी होने की बात कहते हुए कुएं में गिरने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के अनुसार वह मनोरोगी थे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
ननकऊ की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी शिवमती का रो-रोकर बुरा हाल था। पति को पुकारते हुए वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। बेटे रामअचल, भागीरथी और प्रेमनाथ सहित अन्य परिजन और रिश्तेदार उन्हें संभालने में जुटे रहे।




सांपों के बीच निकाला गया शव
कुएं से शव निकालने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास सांपों के दो जोड़े मौजूद थे। रोशनी करने पर सांप दिखाई देने से कुछ देर तक शव निकालने का कार्य प्रभावित रहा। बाद में सावधानी बरतते हुए रस्सी की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed