{"_id":"66579990f5c4885178038104","slug":"body-getting-hot-due-to-rising-temperature-difficulty-in-breathing-amethi-news-c-96-1-ame1002-119520-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में भी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बढ़ते तापमान से तप रहा बदन, सांस लेने में भी दिक्कत
Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी और लू से सांस के रोगियों की दिक्कत बढ़ रही है। गर्म हवा नाक से अंदर जाने के कारण सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है। सांस व एलर्जी के अतिरिक्त बुखार, डायरिया, चर्म रोग सहित अन्य बीमारी से मरीज पीड़ित हो रहे हैं।
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री पार हो जा रहा है। तेज धूप और लू चलने से लोग परेशान हैं। इसमें थोड़ी लापरवाही भारी पड़ रही है। गर्मी और गर्म हवा नाक के रास्ते जाने से सांस, अस्थमा के पीड़ितों की दिक्कत बढ़ रही है। लोग एलर्जी से भी पीड़ित हो रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 965 मरीजों का पंजीकरण हुआ।
इनमें 423 बुखार पीड़ित तो 782 खांसी, 64 ठंड लगने के साथ बुखार, 67 जुखाम, 64 पेट दर्द, 68 लूजमोसन, तथा 16 डिहाईड्रेसन के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आंख, नाक, कान गला व हड्डी रोग से ग्रसित मरीज के साथ अस्थमा, सांस व एलर्जी के मरीज शामिल रहे। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय व डॉ अमित यादव के पास बुधवार को 45 मरीज सांस व अस्थमा से पीड़ित मरीज पहुंचें। डॉ अमित यादव ने बताया कि तापमान बढ़ने और गर्मी से सांस की परेशानी बढ़ रही है। गर्म हवा नाक के रास्ते अंदर जाती है। इससे सांस की नली में सूजन और सिकुड़न हो जाती है। इससे पुराने मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। वहीं, गर्म हवा के साथ धूल के कण अंदर जाने से एलर्जी की लोगों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
गर्मी में बरतें सावधानी
-धूप में निकलने से परहेज करें
-हल्का ढीला सूती कपड़ा पहनें
-जरूरी हो तो घर से निकलें पर सिर, नाक ढक कर रखें
-साफ-सफाई पर ध्यान दें, अच्छी तरह हाथ धोकर भोजन करें
-पानी अधिक पीएं।
-अस्थमा, सांस से पीड़ित लोग घर में रहें, नियमित दवा व इन्हेलर लें, मास्क लगाएं।
-तला, ज्यादा तेल, मसालेदार, घी का सेवन कम करें।
-अस्थमा, सांस के मरीज अचार, चटनी, पापड़, चिकन के सेवन से परहेज करें।