{"_id":"6a7387030d0f40eed10005f7","slug":"body-found-in-bushes-identified-after-three-days-amethi-news-c-96-1-ame1002-172633-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: झाड़ियों में मिले शव की तीन दिन बाद हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: झाड़ियों में मिले शव की तीन दिन बाद हुई पहचान
Thu, 06 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
छद्दू ।(फाइल फोटो)
शाहगढ़। तिलोई-मोहनगंज मार्ग पर निर्माणाधीन भवन के पास झाड़ियों में मिले शव की तीन दिन बाद पहचान हो गई। बुधवार को रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के नेरथुआ चकिया निवासी असगर अली ने शव की पहचान अपने पिता छद्दू के रूप में की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तहरीर देने की बात कही है।
परिजनों के मुताबिक, छद्दू अपनी बेटी रेशमा के घर रेवरी गांव आए थे। रविवार सुबह वह दूसरी बेटी अकलीमुन के घर, राजा फत्तेपुर, जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान बुधवार को परिजनों को जानकारी मिली तो वे मोहनगंज थाने पहुंचे। वहां पुलिस के पास उपलब्ध फोटो से शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहचान की पुष्टि की।
परिजन फिलहाल मौत के कारणों पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तहरीर देंगे।
क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक की पहचान कराई जा सकी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।