फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Board practical exams were conducted under CCTV surveillance.

Amethi News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

Thu, 29 Jan 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Board practical exams were conducted under CCTV surveillance.
अमेठी सिटी। जिले के 81 कॉलेजों में बृहस्पतिवार को सीटीवी कैमरों की निगरानी में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। इसमें विभिन्न विषयों में पंजीकृत कुल 7,961 परीक्षार्थियों में से 7,827 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 134 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की।
विज्ञापन

बोर्ड कार्यालय से नामित परीक्षक संबंधित केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षार्थियों की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के बाद मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के उपरांत प्राप्तांक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल, सचल दल और नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी रामकुमार यादव ने बताया कि भौतिक विज्ञान में 2,042 पंजीकृत छात्रों में से 2,014 उपस्थित रहे, जबकि 20 अनुपस्थित पाए गए। रसायन विज्ञान में 1,721 में से 1,693 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जीव विज्ञान में 1,895 में से 1,867 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 28 अनुपस्थित रहे। भूगोल विषय में 1,175 पंजीकृत छात्रों में से 1,146 उपस्थित रहे और 29 अनुपस्थित पाए गए। गृह विज्ञान में 746 में से 738 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8 अनुपस्थित रहे। संगीत गायन में 123 में से 118 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 5 अनुपस्थित रहे। सिलाई और कृषि रसायन विषय में सभी पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कंप्यूटर विषय में 40 में से 36 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि भौतिकी सहित अन्य विषयों में भी परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कराई जा रही हैं। परीक्षा समाप्त होते ही मोबाइल एप के माध्यम से अंक अपलोड किए जा रहे हैं और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed