फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   board copy checking hold

नहीं हो सका 1.62 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
board copy checking hold
गौरीगंज (अमेठी)। शासन का निर्देश मिलने के बाद जिले के दो केंद्रों पर चल रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ठप कर दिया गया। मूल्यांकन कार्य ठप होने से दोनों कक्षाओं की एक लाख 62 हजार 187 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अधर में लटक गया है। दो दिनों में दोनों कक्षाओं की कुल 24,564 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा सकीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने के लिए जिले के रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज व रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में क्रमश: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार से शुरू हुआ था। बोर्ड ने जिले को हाईस्कूल की 79,751 व इंटरमीडिएट की 1,07,000 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की थीं।
विज्ञापन

दो दिन में हाईस्कूल की 6,822 व इंटरमीडिएट की 13,034 कापियां जांची गई थीं। शासन का निर्देश मिलने के बाद बुधवार को मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने दोनों मूल्यांन केंद्र के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर कोठार को पुन: सील कर कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर ऑन मोड में रखने के साथ चौकीदार व सुरक्षा कर्मी तैनात कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं मूल्यांकन कार्य में लगे सभी शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र प्रभारी के संपर्क में रहते हुए तीन अप्रैल से प्रतिदिन निर्धारित समयावधि में मूल्यांकन कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने कोठार की सुरक्षा में कमी या शिक्षकों का सूचना नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed