फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Blood tests could not be conducted due to server shutdown for two hours

Amethi News: दो घंटे सर्वर बंद होने से नहीं हुई खून की जांच

Tue, 16 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Blood tests could not be conducted due to server shutdown for two hours
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में सोमवार को दो घंटे सर्वर बंद होने से मरीजों को खून की जांच कराने में परेशानी हुई। भीड़ अधिक होने से परचा बनवाने में एक घंटे तो चिकित्सक को दिखाने में तीन घंटे लग गए। दवा काउंटर, सीटी स्कैन, एक्सरे और पैथोलॉजी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। ओपीडी में सोमवार को 1200 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। इनमें बुखार के 651, खांसी, जुकाम व ठंड के 557 मरीज रहे। इसके अलावा पेट दर्द, मनोरोग, डायरिया, दस्त आदि के मरीज आए।
विज्ञापन



सोमवार सुबह अस्पताल खुला तो परचा काउंटर पर मरीजों की कतार पहले से लगी थी। दो पंजीकरण काउंटर चलने के बाद भी परचा बनवाने में करीब एक घंटे लग रहा था। करीब 11.45 बजे पैथोलॉजी का सर्वर बंद हो गया। इससे जांच ठप हो गई। दो बजे सर्वर चला। इस दौरान कतार में पंजीकरण कराने के लिए खड़े मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मिले मरीज गयाप्रसाद, प्रभावती, संजय दूबे आदि ने बताया कि दो घंटे पंजीकरण के लिए के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया कि रिपोर्ट लेने के लिए मंगलवार को आना पड़ेगा।
विज्ञापन



सबसे अधिक मरीज फिजिशियन की ओपीडी में रहे। इसके अलावा दोनों बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर भीड़ अधिक होने से बच्चों संग तीमारदार जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई पड़े। भीड़ अधिक होने, अस्पताल में सीटें पर्याप्त नहीं होने और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मरीजों को नहीं हुई दिक्कत
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पंजीकरण काउंटर में सर्वर नहीं चलने से कुछ दिक्कत आई थी। कहा कि सर्वर सही होने के बाद सभी मरीजों का पंजीकरण कर जांच कराई गई। मौसम में बदलाव के कारण मरीज की संख्या बढ़ी है। एक घंटे अतिरिक्त ओपीडी चली। सभी मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed