फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP's glorious development journey seen in the exhibition

Amethi News: प्रदर्शनी में दिखी भाजपा की गौरवशाली विकास यात्रा

Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP's glorious development journey seen in the exhibition
अमेठी भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल व जिला अ
अमेठी सिटी। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल रहे। पार्टी नेताओें व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदर्शनी में उन सभी महान विभूतियों के दर्शन हो गए, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष, त्याग से पार्टी को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुंचाया है। कहा कि प्रदर्शनी में भाजपा की गौरवशाली विकास यात्रा दिख रही है।
विज्ञापन



भाजपा कार्यालय गौरीगंज में सुबह 11 बजे से प्रदर्शनी आरंभ हुई। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने बताया कि सेवा ही संगठन के ध्येय पथ पर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी स्थापना की 46वीं वर्षगांठ के अवसर पर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को जिला कार्यालय गौरीगंज में पार्टी की विकास यात्रा से संबंधित प्रेरणादायक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन





कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जो राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, अभिषेक चंद्र कौशिक, विषुव मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed