Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP workers distributed sweets on victory in three states

Amethi News: तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने बांटीं मिठाइयां

Mon, 04 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed sweets on victory in three states
खुशी बांटते मिठाई
अमेठी सिटी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनावों में जीत से खुश भाजपाइयों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। पटाखे दागकर प्रसन्नता का इजहार किया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ला, अंशू तिवारी सहित अन्य भाजपाइयों ने परिणाम आते ही एक-दूसरे को बधाई दी। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन

स्टेशन तिराहे पर मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, अमरेंद्र सिंह पिंटू, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह, अंजनी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौंधन की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गोले पटाखे दागे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हाई कोर्ट के अधिवक्ता सत्येंद्र तिवारी, राकेश पांडेय, देव प्रकाश पांडेय भूपेंद्र मिश्र, रवि सिंह आदि मौजूद रहे। संग्रामपुर में भाजपा महिला मोर्चा मंडल की पूर्व अध्यक्ष कंचन सिंह ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर शोभा देवी, राधा, सुनीता विश्वकर्मा, राजपती, सीमा देवी, माधुरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंहपुर ब्लाॅक क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में भाजपा नेता दिनेश सिंह एवं अहोरवा भवानी चौराहे पर मंडल मंत्री राहुल पाठक, मंडल अध्यक्ष अमरेश जायसवाल ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाई। मंडल मंत्री राहुल पाठक, अनिरुद्ध राजपूत रमेश वर्मा, अमरेश गुप्ता, चन्दन, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद थे।

खुशी बांटते मिठाई

खुशी बांटते मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed