फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP state vice president said Congress had snatched freedom BJP returned democracy

Amethi: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने छीनी थी आजादी, भाजपा ने लौटाया लोकतंत्र

Wed, 25 Jun 2025 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने अमेठी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए 1975 के आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस दौर में प्रेस, जनता और संविधान की आजादी छीन ली थी, जबकि भाजपा की सरकार में आज हर नागरिक स्वतंत्र है। 

विज्ञापन
BJP state vice president said Congress had snatched freedom  BJP returned democracy
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल में लोकतंत्र को कुचला गया, हजारों निर्दोष जेलों में ठूंसे गए और प्रेस की स्वतंत्रता तक छीन ली गई। भाजपा की सरकार में लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्याक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उनके परिवार का सदस्य प्रधानमंत्री नहीं रहा, तब उन्होंने ‘सुपर पीएम’ के रूप में अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पर नियंत्रण रखा। भाजपा की सरकार में हर नागरिक स्वतंत्र है। मीडिया खुलकर बोल रही है। लोकतंत्र मजबूत हुआ है। जन जागरण अभियान का उद्देश्य है कि आज की पीढ़ी उस दौर को जाने जब अभिव्यक्ति की आजादी छीनी गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्रहित में जनचेतना फैलाने का काम करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: विधायक से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लिया हालचाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- मोदी राज में किसानों में आई खुशहाली, अब किसान आत्महत्या नहीं करता है


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही राष्ट्रवाद से अलग रही है। आज का भारत लोकतंत्र की मजबूती के रास्ते पर है और यह सब भाजपा की नीतियों और पारदर्शिता के कारण संभव हो पाया है। कहा कि 1975 में कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए जनता की आजादी छीनी थी। आज हम सब लोगों का दायित्व है कि उस काले अध्याय से सबक लेकर लोकतंत्र की रक्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed