{"_id":"65f3688ff2555359ba09c0b7","slug":"bjp-national-vice-presidents-visit-today-amethi-news-c-96-1-ame1003-115257-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दौरा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दौरा आज
Fri, 15 Mar 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को वह पार्टी पदाधिकारियों और जिम्मेदारों के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा की ओर से हर स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। ऐसे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा तैयारी समीक्षा के साथ अलग-अलग वर्ग के लोगों की नब्ज भी टटोलेंगे। वह किसान, ग्रामीण व अन्य कई बैठकों में शामिल होंगे।
जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सबसे पहले सिंहपुर के अहोरवा भवानी धाम पहुंचकर दर्शन व पूजन करेंगे। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, संचालन समिति बैठक में शामिल होंगे। वह मुसाफिरखाना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जगदीशपुर में विकासखंड सभागार में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। जगदीशपुर के ही अपवारा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।