फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP-Congress workers clash in an attempt to burn the effigy of Rahul Gandhi

Amethi News: राहुल गांधी का पुतला फूंकने के प्रयास में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress workers clash in an attempt to burn the effigy of Rahul Gandhi
मुसाफिरखाना (अमेठी)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने जा रहे भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच तीखी झड़प के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। फिलहाल किसी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




जिला संयोजक भाजपा आईटी विभाग अंशू तिवारी संग भाजपा कार्यकर्ता कस्बे में नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंकने जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली गेट के पास पहुंचे थे, तभी कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा भी समर्थकों संग वहां पहुंच गए। देखते-देखते भाजपाइयों और कांग्रेसियों में तीखी झड़प शुरू हो गई। भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच झड़प की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



पुलिस ने किसी तरह पुतले को छीनते हुए दोनों पक्षों को अलग किया। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस नेता राजू ओझा ने कहा कि जैसे ही उन्हें पुतला फूंकने की जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी रही। हमें ले जाकर थाने में बैठा दिया और बाद में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अंशू तिवारी ने दावा किया कि जिला मंत्री अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अखिलेश पांडेय संग राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। इस संबंध में एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि दोनों पार्टी के पदाधिकारियों को समझाकर वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed