फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP candidate's husband and three accused of kidnapping

Amethi News: भाजपा प्रत्याशी के पति समेत तीन पर अपहरण का आरोप

Tue, 09 May 2023 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate's husband and three accused of kidnapping
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां निवासी बांके बिहारी सिंह ने गौरीगंज नपा ने भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति व उनके दो साथियों पर अपहरण कर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




गौरीगंज के सपा विधायक के भाई के चालक ने भी उपरोक्त पर ब्लॉक गेट के सामने मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इसी मामले में गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह अपने दो पीड़ित समर्थकों के साथ गौरीगंज कोतवाली में धरने पर बैठ गए। विधायक का कहना है कि केस दर्ज होने से पहले वह धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन


किटियावां निवासी बाके बिहारी सिंह के अनुसार मंगलवार की सुबह वे कार से गौरीगंज आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वे राजगढ़ में एक चाय की दुकान पर रुक गए। इसी बीच दीपक सिंह अपने दो साथियों के साथ एसयूवी वाहन से वहां पहुंचे। उन्हें अपने वाहन पर लाद लिया। वाहन में लादते ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। कहा कि तुम्हें मारकर गोमती में फेंक दूंगा। इस बीच दीपक ने पिस्टल निकालकर उनके मुंह में डाल दिया। बहुत अनुरोध करने पर उन्हें यह कहते हुए बारीपुर के पास रोड किनारे फेंक दिया कि अब गौरीगंज में मत दिखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भटगवां निवासी मो. शमीम ने भी गौरीगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई उमेश सिंह का वाहन चालक है। मंगलवार को उमेश सिंह ने उसे नाश्ता लाने के लिए बाजार भेजा। कहा है कि वह ब्लॉक गेट के सामने पहुंचा ही था कि दीपक सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ एसयूवी से उतरे और गाली देते हुए कहा कि उसकी गाड़ी चलाना छोड़ दो नहीं तो जान से मार दूंगा।


उसने विरोध किया तो दीपक ने उसे सड़क पर गिराकर लात घूसों से मारा और दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की, सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed