फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP booth president resigns from his post

Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा

Wed, 28 Jan 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president resigns from his post
अमेठी सिटी। यूजीसी के नए नियम लागू करने पर असहमति जताते हुए सिंहपुर ब्लॉक के टेढ़ई स्थित बूथ संख्या 53 के भाजपा बूथ अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इस्तीफा सोशल मीडिया व रजिस्ट्री के माध्यम से जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को भेजा है।
विज्ञापन



सिंहपुर ब्लॉक के टेढ़ई स्थित बूथ संख्या 53 के बूथ अध्यक्ष आलोक कुमार ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को संबोधित पत्र सोशल मीडिया व रजिस्ट्री के माध्यम से भेजकर पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आलोक कुमार ने बताया कि वह 17 वर्षों से बूथ संख्या 53, ग्रामसभा टेढ़ई के बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने पार्टी की ओर से वर्तमान में यूजीसी के नए नियम लागू करने की नीति पर असहमति जताई है। उनके अनुसार ये नियम समाज में विभाजन पैदा करने वाले हैं और उनके वैचारिक, सामाजिक एवं नैतिक सिद्धांतों के विरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे नियम के साथ जुड़े रहना उनके आत्मसम्मान और विचारधारा के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने अपने इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आलोक कुमार बूथ अध्यक्ष हैं। बताया कि पांच माह से वह पार्टी की गतिविधियों के अन्य कार्यों में सक्रिय नहीं हैं। दूसरे व्यक्ति को लगाकर एसआईआर सहित अन्य कार्य करवाए गए। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि मंडल अध्यक्ष से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed