फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Birth and death certificates are not being made in Gram Panchayats for 20 days

Amethi News: ग्राम पंचायतों में 20 दिनों से नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Sat, 27 Jul 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates are not being made in Gram Panchayats for 20 days
अमेठी सिटी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के चलते अभिभावकों से जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, जिसके लिए लोग नियमित रूप से ग्राम पंचायत का चक्कर लगा रहे हैं। जबकि, पंचायत सचिवालय में प्रमाण पत्र नहीं बनने की जानकारी मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले में ग्राम पंचायत की कुल संख्या 682 है, जिसमें पंचायत भवन में स्थित सचिवालय के माध्यम से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य किया जाता है। शहरी क्षेत्र का प्रमाण पत्र जहां नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालय में बन रहा है, तो ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर पर आईडी नहीं जनरेट होने से करीब तीन सप्ताह से प्रमाण पत्र बनाने का कार्य रुका हुआ है। विभागीय अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। फिलहाल जनता की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भादर निवासी रामकुमार यादव ने बताया कि वह बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, उन्होंने प्रधान व पंचायत सचिव से भी बात की है। फिलहाल प्रमाण पत्र बनवाने का सिर्फ आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिले के अन्य ग्राम पंचायत में लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हैं, मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों के कई वैधानिक कार्य अटके हुए हैं।


शीघ्र शुरू हो जाएगा कार्य
जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि आईडी नहीं जनरेट होने से कार्य में कुछ दिनों से व्यवधान आया है। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को जानकारी दी गई है। शीघ्र ही प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed