{"_id":"671420f3d32ee3ef93018544","slug":"biochemistry-analyzer-machine-installed-in-pathology-lab-amethi-news-c-96-1-ame1008-127852-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैथोलॉजी लैब में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैथोलॉजी लैब में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन स्थापित
Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में नई ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन इंस्टॉल (स्थापित) हो गई है। इस मशीन के चलने से मरीजों को जांच में सहूलियत होगी। साथ ही उन्हें रिपोर्ट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में वर्तमान समय में औसतन प्रतिदिन करीब एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। साथ ही पैथोलॉजी लैब में औसतन तीन सौ से अधिक मरीजों की छह हजार से अधिक प्रकार की जांचें होती हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ मरीजों को रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन बुलाया जाता है। पैथोलॉजी लैब में पहले से एक ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन लगी है। इस मशीन से किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन, आरएच फैक्टर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर समेत करीब 15 प्रकार की जांचें की जाती हैं। इस मशीन पर जांच का काफी दबाव था।
इसे देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने एक और मशीन की मांग की थी। मांग पर पिछले दिनों पैथोलॉजी लैब में एक और ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन आई थी। अस्पताल पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों ने लैब में नई मशीन को इंस्टॉल कर दिया है। पहले मात्र एक मशीन से करीब साढ़े तीन हजार जांचें प्रतिदिन होती थीं। नई मशीन आने से जांच का आंकड़ा बढ़ जाएगा। मरीजों को जांच रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी। वहीं, अब एक मशीन खराब होने के बाद जांच भी बाधित नहीं होगी। पैथोलॉजी के एलटी विनोद पांडेय ने बताया कि आई नई मशीन लैब में इंस्टॉल कर दी गई है। इंस्टॉलेशन के बाद नई मशीन को चालू कर दिया गया है। कुछ तकनीकी कार्य बाकी हैं, जिसे कंपनी के इंजीनियर रविवार को दुरुस्त करेंगे। उसके बाद मरीजों की जांच इस मशीन से भी चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
समय से मिलेगी जांच रिपोर्ट
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पैथोलॉजी में ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। अब मरीजों की जांच में तेजी आएगी। मरीजों को जल्द जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।