फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike thief gang busted, five accused arrested

Amethi News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, five accused arrested
अमेठी सिटी। जगदीशपुर पुलिस और स्वाॅट टीम ने मंगलवार को ऑटोलिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से जगदीशपुर, कमरौली सहित विभिन्न स्थानों से चुराई गईं पांच बाइक, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों पर कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन




मुखबिर की सूचना पर बाईपास ग्राम सिधियावां के पास वाहन चोरों के मौजूद होने की सूचना पर इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव और एसओजी प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में दो टीमों ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की पहचान गोविंद, विपिन, आनंद कुमार, आदित्य कुमार और दीप कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन



सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट, चेसिस नंबर रगड़कर या छेनी मारकर मिटा देते थे। जो बाइकें नहीं बिकती थीं, उनके पार्ट्स खोलकर बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर नए बाईपास किनारे बनी चाहरदीवारी से पांच चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी आदित्य और आनंद के खिलाफ छह, जबकि विपिन के खिलाफ एक मामला दर्ज है। सभी का चालान कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed