फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike-scooter collides, five injured

Amethi News: बाइक-स्कूटी भिड़ीं, पांच लोग घायल

Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bike-scooter collides, five injured
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे प्रेमशाह गांव के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसट गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन



घायलों में पूरे मलिक निवासी आमिर (17), शीबा (37), उनकी पुत्री आयजा (5), अनीशा (23) और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। गंभीर स्थिति देखते हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना भेजी। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना भिजवाया।
विज्ञापन



डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अज्ञात महिला, आमिर, आयजा और अनीशा की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed