फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding youth dies in road accident

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 17 May 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
अ​खिलेश पांडेय फाइल फोटो
तिलोई(अमेठी)। जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-रायबरेली हाईवे स्थित नौडाड में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बबुवाइन मजरे कुटमरा निवासी अखिलेश पांडेय ( 37) बुधवार शाम बाइक से जगदीशपुर से वापस शंकरगंज आ रहा था। रास्ते में जगदीशपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-रायबरेली हाईवे स्थित नौडाड के पास अखिलेश की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना के समय अखिलेश ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पहुंचे लोगों ने अखिलेश को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा सिर्फ एक सवाल पूछता, पापा कब आएंगे
सड़क हादसे में मृतक अखिलेश पांडेय का नौ वर्षीय पुत्र पार्थ पांडेय पिता के मौत की सूचना से गमगीन है। हर आने-जाने वाले को देख कर उसकी आंख नम हो जाती है। बस एक सवाल पूछता कि पापा कब आएंगे। शंकरगंज एएनएम सेंटर पर एएनएम पद पर तैनात अखिलेश की पत्नी गुंजन पांडेय तो पति के मौत की सूचना पर सदमे है। हर कोई अखिलेश की मौत की सूचना पर उसके घर पहुंच परिवार को सांत्वना देने की कोशिश में जुटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed