फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding villager dies due to vehicle collision

Amethi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding villager dies due to vehicle collision
शाहगढ़ (अमेठी)। निमंत्रण से बहू और पौत्री के साथ बाइक से घर जा रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल ग्रामीण को मुंशीगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहू और पौत्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन



मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे दीनबंधु मजरे कपूरपुर गांव निवासी मोहम्मद हारुन (55) रविवार की शाम मुंशीगंज में रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने आए थे। देर शाम वह बहू अफसर जहां (30) व पौत्री महस्सर जहां (10) के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में भुसियावां-शाहगढ़ मार्ग पर रघुनाथपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हारुन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बहू व पौत्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने मो. हारुन को मुंशीगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सजिरा बेगम व तीन पुत्रों तौहीद आलम, वाहिद आलम और मुईद आलम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed