फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding miscreants snatched woman's jewelery

Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने छीने महिला के जेवर

Fri, 13 Dec 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched woman's jewelery
उन्नाव। चार साल पहले बिहार थानाक्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारने की घटना को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं मिला है। सरकार ने जो वादे किए थे, वह भी पूरे नहीं किए।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट पहुंच गया था। जिसके बाद तारीख पर जाने के लिए वह घटना के दिन सुबह रेलवे स्टेशन जा रही थी। रास्ते में वह जली मिली थी। पास में ही एक केरोसिन की खाली पिपिया भी मिली थी। मामले ने काफी तूल पकड़ा था। उस समय कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी परिजनों से मिलने घर पहुंची थीं और न्याय दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पक्का मकान आदि देने की बात कही थी। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने मामले को सदन में उठाया और परिवार की स्थिति की जानकारी सदन में रखी। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में अगर सरकार सही तरीके से काम करती तो शायद पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की कि सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कराए और दोषियों को सजा दिलवाए। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएगी और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेगी। प्रियंका गांधी के मामला उठाने के बाद पीड़िता की छोटी बहन ने कहा कि अब तक न्याय नहीं मिला है। शासन और प्रशासन ने उसे और उसके परिवार को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। बताया कि 2020 में उसका भतीजा गायब हो गया था और आज तक कोई खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed