{"_id":"659d92cd80eda112ad0bbc0c","slug":"bike-riding-miscreants-looted-rs-6-lakh-on-the-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-11830-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने छह लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने छह लाख लूटे
Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना(अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली के पास मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुल्तानपुर से आ रहे बाइक सवार युवक से असलहे के बल पर छह लाख रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंचे एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीम बनाई है।
जामो थाने के नीमी गांव निवासी अभिषेक सिंह अपने मित्र पंकज के साथ मंगलवार को सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर में रह रही अपनी मौसी के घर से बहन की शादी की तैयारियों के लिए छह लाख रुपये लेकर घर आ रहा था। दोपहर में करीब 3.10 बजे रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना थाने के धरौली मोड़ से पहले बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोकवा लिया। वह कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार बदमाशों ने डिग्गी में रखे छह लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए बदमाश भाग निकले।
हाईवे पर लूट की वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी डॉ इलामारन जी ने पीड़ित से जानकारी ली है। साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ ही स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया है।
विज्ञापन
पढ़ाई करता है पीड़ित
- पीड़ित अभिषेक अभी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी मौसी के यहां से आ रहा था। करीब 40 किलोमीटर दूर सफर करने के बाद लूट की वारदात से वह हतप्रभ है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो गया।
कई बिंदुओं पर हो रही जांच
- अभिषेक मौसी के घर से पैसा लेकर निकलने के बाद रास्ते में अलीगंज के पास एक होटल पर रुका था। यहां पर उसने चाय पी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जानकारी में जो तथ्य सामने आया है, उसके मुताबिक उसके पास पैसा होने की जानकारी साथ में रहे उसके दोस्त के पास को भी नहीं थी। लूट की वारदात 3.10 बजे के करीब बताई जा रही है, जबकि पुलिस 3.58 बजे जानकारी मिलने की बात कह रही है।
खंगाले जा रहे हाईवे सीसीटीवी कैमरे
- लूट की घटना के बाद पुलिस हाईवे के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मुसाफिरखाना थाने में बनाए गए कंट्रोल रूम में एक-एक कैमरे से पड़ताल की जा रही है। सुल्तानपुर जिले की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। हाईवे पर जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
लूट की पहले भी हो चुकी हैं वारदात
अमेठी में 30 दिसंबर 2023 को भेटुआ ब्लाक के पास गल्ला व्यापारी मिहिर जायसवाल से बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा है। वहीं, इसके एक दिन पहले गौरीगंज में पेट्रोलपंप संचालिका के साथ लूट की घटना फर्जी मिलने का दावा पुलिस ने किया है।
जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा
लूट की घटना प्रकाश में आई है। मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई है। पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी