फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding miscreants looted cash and mobile

बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूटा

Sat, 10 Oct 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted cash and mobile
अमेठी। थाना क्षेत्र के बसायकपुर गांव निवासी एक अधिवक्ता के मुंशी से शुक्रवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने 3300 रुपये नगद व मोबाइल लूटने के बाद उन्हें गमछे से बांधकर भाग गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद मौके पर पहुंचे राहगीर की मदद से बंधे हाथ के खुलने के बाद पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली के असारे का पुरवा मजरे बसायकपुर गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी तहसील में अधिवक्ता अरुण कुमार के मुंशी के तौर पर काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम संतोष बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में बारामासी से पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक संतोष को गमछे से बांधकर उनके पास मौजूद 3,300 रुपये नगद व मोबाइल छीनकर भाग गए। बाद में राहगीरों की मदद से छूटने के बाद संतोष ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा अन्य टीमें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed