{"_id":"682f704d802b13d29b0d6d64","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-two-women-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-141035-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो महिलाएं घायल
Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर/तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र के पूरे चंदई गांव निवासी अफसार (26) की बृहस्पतिवार को कमरौली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में अफसार संग बाइक सवार गांव की नाजिरा खान (26) और पलिया पश्चिम गांव की तारावती (45) घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार अफसार अपनी परिचित नाजिरा खान को इलाज के लिए बाइक से बीएचईएल इंडोगल्फ लेकर गए थे। लौटते समय कमरौली क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे को पार कर रही पलिया पश्चिम गांव निवासी तारावती से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां से अफसार को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नाजिरा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि तारावती को जिला अस्पताल रेफर किया गया, मगर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। गौरीगंज इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलते ही परिजनों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं, कमरौली थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। अफसार की मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।