{"_id":"6803f08fc1f36a1ad5093d45","slug":"bike-rider-collides-with-bolero-while-trying-to-overtake-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-138659-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो से टकराया बाइक सवार, मौत
Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस कस्बे में शुक्रवार रात टांडा-बांदा हाईवे पर एक बाइक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइकसवार ओदारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक साहिल की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी पवन (21) और लक्ष्मण (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नकछेद ने बताया कि उनका चचेरा भांजा साहिल अपने दोस्त पवन और लक्ष्मण के साथ बाइक से जामों कस्बे में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में जा रहा था। जैसे ही तीनों युवक जायस कस्बे में हाईवे पर पहुंचे, उनकी बाइक एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन और लक्ष्मण को रायबरेली एम्स रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीनों युवक ट्रिपलिंग कर रहे थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
छिन गया मां का इकलौता सहारा
बोलेरो की टक्कर में जान गंवाने वाले साहिल की मौत से ओदारी गांव मातम में डूबा है। मृतक की पत्नी अंजली ने बताया कि साहिल कुछ दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर लौटा था। उसका सपना था कि अपनी बेटी रिया को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाएगा। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी के लिए सिलाई मशीन खरीदी थी, ताकि घर का खर्च चल सके। मां रानी ने बताया कि साहिल जब 11 माह का था, तभी उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से मायके में मजदूरी कर बेटे को पाला और शादी भी कराई। अब यह हादसा उसके जीवन का एकमात्र सहारा भी छीन ले गया। साहिल गांव के किनारे एक झोपड़ी में रहता था और पूरे परिवार का सहारा था। उसकी मौत से मां बेसुध है और पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।