{"_id":"66df6c34c3e29feee90577f4","slug":"bike-rider-collides-with-ambulance-dies-amethi-news-c-96-1-lu11005-125259-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एंबुलेंस से टकराया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एंबुलेंस से टकराया बाइक सवार, मौत
Tue, 10 Sep 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे मंझगवां के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
मुसाफिरखाना के महादेव मजरे चितईपुर गांव निवासी राम किशोर (48) मौजूदा समय में सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के पहलीपुर लाली का पुरवा गांव में घर बनाकर रह रहा था। सोमवार को वह बाइक से सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना किसी काम से आ रहा था। उसकी बाइक मंझगवां के पास सड़क के किनारे खड़ी एंबुलेंस से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मुसाफिरखाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।