{"_id":"656ccd56262589c51e05a144","slug":"bike-overturns-while-trying-to-save-dog-youth-dies-amethi-news-c-96-1-brp1002-9806-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक पलटी, युवक की मौत
Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार की रात सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दूसरा भाई बाल-बाल बच गया।
रामगंज कस्बा निवासी बृजेश सोनी अपने बड़े भाई राकेश सोनी (30) को सुल्तानपुर से लेकर शनिवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रात करीब नौ बजे पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित पीपरपुर रेलवे स्टेशन मोड़ पर अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर पलट गई।
बाइक पर पीछे बैठा उसका बड़ा भाई राकेश सोनी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले आए। रविवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाइक चला रहा छोटा भाई बृजेश बाल-बाल बच गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है।