फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by truck, youth dies

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by truck, youth dies
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलाईपुर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से रायबरेली जिले के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन




रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरेनंदा मजरे समरहदा गांव निवासी आरएन सिंह (21) बृहस्पतिवार को बाइक से किसी काम से मोहनगंज जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर अलाईपुर चौराहे के निकट ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में आरएन सिंह घायल हो गए। घायल युवक को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed