{"_id":"674e0d7a5c682b1e3f0b5e44","slug":"bike-hit-by-ambulance-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-130515-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एंबुलेंस की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एंबुलेंस की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Tue, 03 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। पत्नी को विदा कराने निकले युवक की बाइक रास्ते में एंबुलेंस की चपेट में आ गई। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस छोड़ कर मौके से भाग निकला। गनीमत थी कि एंबुलेंस में कोई भी मरीज मौजूद नहीं था। एंबुलेंस व बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के मोहिया केसरिया गांव निवासी अमरेश (24) सोमवार को बाइक से रायबरेली जिले के परसदेपुर स्थित ससुराल में पत्नी मिथिलेश की विदाई करवाने जा रहा था। रास्ते में अमरेश की बाइक थाना टांडा-बांदा हाईवे पर निगोहा के पास रायबरेली से गौरीगंज की तरफ जा रही एंबुलेंस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। अमरेश को घायलावस्था में सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अमरेश की मौत की सूचना परिजनों को दी। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एंबुलेंस व बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ श्रीराम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमरेश ने हेलमेट तो पहना था, लेकिन हादसे के समय हेलमेट सिर से निकल गया।
विज्ञापन
आठ माह में उजड़ गया मिथिलेश का सुहाग
अमरेश की शादी अप्रैल माह में मिथिलेश के साथ हुई थी। अमरेश दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। अवकाश में घर आने के बाद उसने पत्नी को फोन कर तैयार होने की बात कही थी। इसके बाद वह उसकी विदाई करवाने के लिए घर से निकला था। मिथिलेश भी तैयार होकर पति का इंतजार कर रही थी। लेकिन एक फोन कॉल ने पति की मौत की सूचना से कोहराम मच गया। आठ माह में ही मिथिलेश का सुहाग उजड़ गया। अस्पताल पहुंची पत्नी के साथ अमरेश की मां शीला एक दूसरे से लिपट कर बिलख रही थी। रोते हुए सास शीला ने कहा कि बहू के आने की राह देख रही थी, लेकिन बहू की जगह बेटे की मौत की खबर ने पूरी दुनिया ही उजाड़ दी। पुत्र की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता गणेश भी दिल्ली से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।