{"_id":"69fa3a0c7ffece19c90e1664","slug":"bike-collides-with-vanrose-father-dies-son-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-165075-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वनरोज से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वनरोज से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल
Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल। सधौली इक्काताजपुर गांव निवासी रामनाथ (50) की बाइक सोमवार रात दारानगर के पास वनरोज से टकरा गई। हादसे में रामनाथ और उनके साथ बाइक पर सवार बेटा राजकुमार (22) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रामनाथ की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रामनाथ ने दम तोड़ दिया।
राजकुमार ने बताया कि वह पिता के साथ निमंत्रण से देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। जगदीशपुर मार्ग पर दारानगर के पास अचानक सामने आए वनरोज से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रामनाथ की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
राजकुमार के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें दवा देकर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि वह बाइक चला रहे थे और हेलमेट पहने थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें नहीं आईं। मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रामनाथ के बेटे विवेक, दिलीप कुमार और बेटी पवन कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वनरोज से बाइक टकराने की जानकारी परिजनों की ओर से दी गई है।