{"_id":"684dc3dc529c7b15a307ec34","slug":"bike-collided-with-culvert-one-dead-two-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-142563-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
Sun, 15 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। इन्हौना के सराय माधो गांव निवासी रिंकू मौर्य (25) अपने चचेरे भाइयों सौरभ मौर्य (20) व दुर्गेश मौर्य (22) संग शनिवार को बुलेट से घूमने निकले थे। तीनों युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के काजीपुर गांव के पास स्थित लिंक मार्ग से गुजर रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की पुलिया से टकरा गई।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू मौर्य को मृत घोषित कर दिया। सौरभ और दुर्गेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
मृतक के चाचा राधे कलवार ने बताया कि हादसे से दो घंटे पहले तीनों युवक उनकी दुकान से कोल्ड ड्रिंक पीकर निकले थे। रिंकू और सौरभ कुछ दिन पहले ही रोहतक से गांव आए थे, जहां वे प्राइवेट नौकरी करते थे। दुर्गेश गांव में ही रहता है। फरवरी में दुर्गेश की शादी हुई थी, जिसमें उसे बुलेट उपहार में मिली थी। उसी से तीनों युवक घूमने निकले थे। हादसे के वक्त रिंकू बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिंकू की मौत से घर में मातम छा गया है। पत्नी शेष कुमारी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां कुंवारा मौर्य, पिता शिवपूजन मौर्य, भाई पिंटू और बहनों पिंकी व रिंकी बदहवास हैं।