{"_id":"68a37ac6165706a6a9052fb8","slug":"bike-collided-with-a-tree-on-the-highway-young-man-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-146727-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
Tue, 19 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर सोमवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे सिद्धार्थनगर निवासी युवक की मौत हो गई और उसका साथी जख्मी हो गया। दोनों युवक मुंबई से बाइक पर सवार होकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे।
सिद्धार्थनगर के मडवापुर शोहरतगढ़ निवासी अब्दुल्ला (28) और महोबा गांव निवासी आलम (23) मुंबई में रहते थे। दोनों 16 अगस्त को मुंबई से बाइक से गांव लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे नौडाड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया।
आलम का उपचार जारी है। घायल आलम ने बताया कि लगातार लंबी दूरी तय करने से थकान और नींद की वजह से बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई थी। अब्दुल्ला ने हेलमेट पहन रखा था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिजन देर शाम जगदीशपुर पहुंचे लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि लंबे समय तक बाइक चलाने के कारण अब्दुल्ला थक गया था। थकान की वजह से वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अब्दुल्ला की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।